हिंदी
भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती
Maharajganj: भारत और नेपाल के बीच से चले आ रहे रोटी-बेटी के रिश्ते और खुले बॉर्डर की परंपरा के बीच अब कस्टम नियमों की सख्ती नई मुश्किल बनकर सामने आई है। सीमा पार रोजमर्रा की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए नेपाल प्रशासन का नया आदेश परेशानी का कारण बन गया है। अब भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले लोगों को 100 नेपाली रुपये से ज्यादा के सामान पर भी टैक्स देना पड़ रहा है।
महाराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। अब 100 नेपाली रुपये से ज्यादा के सामान पर कस्टम टैक्स वसूला जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों के लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी में दिक्कतें हो रही हैं। भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर भी नए नियम लागू किए गए हैं।… pic.twitter.com/6IPexqntS5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 22, 2026
सोनौली और अन्य सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग लंबे समय से भारतीय बाजारों पर निर्भर रहे हैं। छोटी खरीदारी से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक के लिए लोग सीमा पार आते-जाते रहे हैं। अब नेपाल प्रशासन की सख्ती ने इस आसान व्यवस्था को मुश्किल बना दिया है।
नेपाल सरकार के आदेश के बाद बीरगंज, जोगबनी और अन्य प्रमुख सीमा चौकियों पर सशस्त्र पुलिस बल (APF) की तैनाती बढ़ा दी गई है। सीमा पर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है और सामान की कीमत के हिसाब से कस्टम ड्यूटी वसूली जा रही है।
पहले छोटी खरीदारी करने वाले लोग बिना किसी परेशानी के सीमा पार कर लेते थे, लेकिन अब मामूली सामान पर भी टैक्स लगने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सीमावर्ती इलाकों के लोग इसे रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर मान रहे हैं।
महाराजगंज: कोतवाली में एसपी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का एक्शन, लंबित मामलों पर फटकार
भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर भी नेपाल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब बिना वैध परमिट के नेपाल में गाड़ी ले जाना आसान नहीं रह गया है। यदि कोई व्यक्ति सीमा से 6 किलोमीटर से ज्यादा अंदर जाना चाहता है, तो उसके लिए भंसार कटवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम के चलते व्यापारियों, पर्यटकों और रोज सीमा पार आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त खर्च और कागजी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 22 April 2026, 9:11 PM IST
Topics : Border News Custom Duty India Nepal border Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Sonauli Border