हिंदी
फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
Budaun : जिले के बिसौली ब्लॉक परिसर में शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सरकारी व्यवस्था और संविदा कर्मियों की हालत पर कई सवाल खड़े कर दिए। आठ महीने से मानदेय न मिलने और लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे एपीओ त्रिवेणी शाक्य ने ब्लॉक परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में थे और परिवार का खर्च चलाना भी उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था। घटना के बाद पूरे ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।
बदायूं के बिसौली ब्लॉक में 8 महीने से मानदेय न मिलने से परेशान एपीओ त्रिवेणी शाक्य ने आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया। घटना ने संविदा कर्मियों के लंबित वेतन और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।@budaunpolice #budaun pic.twitter.com/3QmeLR7i84
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 12, 2026
परिजनों का आरोप है कि त्रिवेणी शाक्य पिछले कई महीनों से अपने रुके हुए मानदेय को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। उन्होंने ब्लॉक के अकाउंटेंट से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार लिखित और मौखिक रूप से अनुरोध किया। इतना ही नहीं, अपनी परेशानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी साझा किया था। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। परिवार का कहना है कि लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव और अधिकारियों की अनदेखी ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय त्रिवेणी शाक्य ब्लॉक परिसर के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो वह फंदे पर लटके हुए मिले। कर्मचारियों ने बिना देर किए रस्सी काटी और उन्हें नीचे उतार लिया। इसके बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
बदायूं में तेज रफ्तार कार बनी आफत : दरोगा और कांस्टेबल बरेली रेफर, पुलिस बाइक के उड़ गए परखच्चे
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि एपीओ समेत कई संविदा कर्मियों का मानदेय लखनऊ स्तर पर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण लंबित है। संबंधित फाइल अंतिम स्वीकृति के चरण में है और जल्द भुगतान कर दिए जाने की बात कही जा रही है।
Location : Budaun
Published : 13 June 2026, 1:21 AM IST
Topics : Breaking News Budaun News Government Staff UP News