हिंदी
युवक की मौत
Muzaffarnagar : बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरथल में शुक्रवार को एक मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया और खूनी संघर्ष में बदल गई। गांव निवासी अंकित और ब्रह्म सिंह के बीच किसी बात को लेकर जंगल में विवाद हो गया। शुरुआत में यह विवाद सिर्फ बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में यह मारपीट में बदल गया और स्थिति बेकाबू हो गई।
मारपीट के दौरान अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही बुढ़ाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस का बड़ा धमाका, 37 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़
क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष गांव कुरथल के निवासी हैं और आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इस घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि फिलहाल गांव में कानून व्यवस्था सामान्य है। एहतियात के तौर पर निगरानी रखी जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 13 June 2026, 2:07 AM IST
Topics : Budhana News crime news muzaffarnagar news UP News