हाईवे पर मौत को मात: NH-730 पर तीन गाड़ियां आमने-सामने भिड़ीं, पिकअप पलटी… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

महराजगंज के NH-730 पर सोमवार को तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत ने हाईवे को हिला दिया। पिकअप पलट गई और दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद लोग गाड़ियों में फंस गए, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया।

Maharajganj: महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-730 उस समय दहल उठा जब तीन वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। एक तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जबकि उसके पीछे चल रही दो कारें भी टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

टक्कर इतनी जोरदार कि उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीनों वाहनों में बैठे लोग अंदर फंस गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

“झुग्गियों में आग लगी थी या लगाई गई थी?” KGMU में घायलों से मिले अखिलेश यादव, लखनऊ अग्निकांड पर उठाए बड़े सवाल

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस तेजी से की गई मदद ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान नहीं गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

यातायात हुआ प्रभावित

घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया।

लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा में बड़ा एक्शन! अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

तेज रफ्तार पर शक, जांच जारी

पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 June 2026, 7:58 PM IST

Advertisement