पेड़ पर चढ़ी नेपाली डांसर, नीचे खड़ी थी सांसें थामे भीड़… आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को घंटों करनी पड़ी मशक्कत?

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में नेपाल की एक आर्केस्ट्रा डांसर नशे की हालत में आम के पेड़ पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने सूझबूझ और धैर्य से महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर उसकी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 July 2026, 2:08 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाल की रहने वाली एक आर्केस्ट्रा डांसर नशे की हालत में बजाज एजेंसी के पास स्थित आम के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई। महिला पेड़ से नीचे उतरने से इनकार कर रही थी, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस के सामने थी बड़ी चुनौती

सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला काफी ऊंचाई पर बैठी थी और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी और वह लगातार आत्मघाती कदम उठाने की बात कर रही थी। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल्दबाजी से बचते हुए संयम और धैर्य के साथ कार्रवाई शुरू की।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

थाना प्रभारी मनीष पटेल ने काफी देर तक महिला से बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की। लगातार समझाने, भरोसा दिलाने और धैर्यपूर्वक बातचीत करने के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की सूझबूझ और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Meerut: ‘हमें जेल भेज दो…’ प्रदर्शनकारियों की चुनौती के बाद SSP ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया बवाल

थाने में पूछताछ, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

रेस्क्यू के बाद महिला को चौक थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला नशे की हालत में थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने ऐसा कदम उठाया। साथ ही उसके साथ मौजूद लोगों और संबंधित आर्केस्ट्रा से जुड़े व्यक्तियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मुजफ्फरपुर में समलैंगिक प्यार का अजीब जूनून: सहेली से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, ड्रामा देख पुलिस के छूटे पसीने

लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना

घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी और उनकी टीम की सूझबूझ से महिला की जान बच गई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Location :  Maharajganj

Published :  9 July 2026, 2:08 PM IST

Advertisement