Muzaffarnagar: दोस्तों संग नहाने निकला था मासूम, फिर अचानक हुआ ऐसा हादसा जिसने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने गए 11 साल के आरव की बरसाती पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पढ़ें क्या था पूरा मामला।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 11 July 2026, 6:24 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव में बरसाती पानी में नहाने गए 11 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। मासूम अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर ईंट भट्ठे की पथेर भूमि पर जमा गहरे पानी में नहा रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

नहाते समय गहरे पानी में डूबा मासूम

मृतक की पहचान विक्की प्रसाद के पुत्र आरव उर्फ अर्पित के रूप में हुई है। बताया गया कि आरव अपने फूफेरे भाई किट्टू और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कच्ची ईंट बनाने के लिए खोदी गई भूमि पर भरे गहरे पानी में गिर गया।

Muzaffarnagar: नशीली दवाएं देकर कराया जाता था धर्म परिवर्तन, मौलाना के परिवार की पूर्व बहू के आरोपों से मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने निकाला बाहर

पानी में डूबते देख उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई और दर्जनों ग्रामीणों ने पानी में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन आरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूध लेने की बात कहकर निकला था घर से

मृतक के पिता विक्की प्रसाद ने बताया कि आरव घर पर दूध लेने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह अन्य बच्चों के साथ नहाने चला गया। विक्की प्रसाद ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरव के तीन भाई और तीन बहनें थीं।

Muzaffarnagar Crime: मुफ्त इलाज और पैसों का लालच, जंगलों के बीच चल रहे इस गंदे खेल का ऐसे हुआ भंडाफोड़

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 July 2026, 6:24 PM IST

Related News

Advertisement