गाजियाबाद में एक और बेटी चढ़ी दहेज की सूली: शादी के 6 महीने बाद हत्या, 10 दिन पहले भाई को बताई थी पति की काली करतूत

गाजियाबाद में शादी के महज छह महीने बाद 23 वर्षीय विवाहिता नीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग को लेकर नीतू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 June 2026, 10:29 PM IST
google-preferred

Ghaziabad Desk : गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शादी के कुल 6 महीने बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद पुलिस ने दी जानकारी

गाजियाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली 23 साल की नीतू की शादी 10 दिसंबर 2025 को हुई थी। नीतू की शादी गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्थित गुलधर स्टेशन के पास रहने वाले सुमित कुमार से हुई थी।

गाजियाबाद केस पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश पुलिस की निष्पक्षता पर उठाती है सवाल

क्या करता है नीतू का पति?

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि नीतू का पति सुमित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि रविवार को नीतू की मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। इस मामले में लड़की के घर वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

नीतू ने क्या आरोप लगाए?

नीतू के भाई अमित ने बताया कि करीब 10 दिन पहले नीतू अपने मायके में आई थी और उसने बताया था कि दहेज के लिए पति समेत पूरा ससुराल परेशान करता है। नीतू ने अपने परिवार को बताया था कि सुमित कुमार के घर वाले बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन मांग रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसको पीटा जाता है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Location :  Ghaziabad

Published :  7 June 2026, 10:29 PM IST

Related News

Advertisement