

घर आई दुल्हन का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। शादी की रात दुल्हन ने दूल्हे की कुछ ऐसी हरकतें देख लीं पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को बड़े ही धूमधाम से विदा कराकर घर लाया। दुल्हन का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। शादी की रात दुल्हन ने दूल्हे की कुछ ऐसी हरकतें देख लीं, जिससे वह नाराज हो गई। फिर वह अपने मायके चली गई। इसके बाद वह दूल्हे से तलाक मांगने लगी। यह सुनकर दोनों परिवार दंग रह गए।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन ने कहा- मैं इस दूल्हे के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती। काफी कोशिशों के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसे तलाक दे दिया गया। दूल्हे पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पंचायत के फैसले के मुताबिक अब दूल्हा अपनी दुल्हन को जुर्माने के तौर पर 6 लाख रुपये देगा।
दुल्हे की हरकत पहली रात..
मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव का है। यहां रहने वाली युवती की शादी कटघर थाना क्षेत्र के वसंतपुर रामराय गांव के युवक से तय हुई थी। 30 अप्रैल को शादी हुई थी। इसके चार दिन बाद ही दुल्हन मायके लौट गई। और ऐसे में ससुराल जाने से दुल्हन ने मना कर दिया। साथ ही कहा कि दुल्हे की हरकत पहली रात से ही देख रही थी।
शादी को सुचारु रूप से चलाने का प्रयास
वह सीधा-साधा है। इसलिए मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। हमारे साथ धोखा हुआ है। लड़के के परिवार ने हमसे दूल्हे के बारे में जानकारी छिपाई। यह कहते हुए दुल्हन ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस भी हैरान थी कि शादी के महज चार दिन बाद ऐसा क्या विवाद हो गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। कई दिनों तक शादी को सुचारु रूप से चलाने का प्रयास किया गया।
दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को सुलझाने के लिए पंचायत की और दोनों का तलाक करा दिया। दूल्हे पक्ष पर साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना भी भर दिया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने अपना पक्ष रखा। आपसी सहमति से उन्होंने अपना फैसला ले लिया है। अब इस मामले में कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।