हिंदी
Symbolic Photo
Prayagraj: कमिश्नरेट प्रयागराज की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सतीश चंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अंजाम दिया गया।
कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रयागराज योगेंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती और अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर पोलोग्राउंड मस्जिद के आगे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से संजय कुमार (24 वर्ष) निवासी 331-LIG को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चैन बेचने से प्राप्त 3900 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही थाना सिविल लाइंस में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
दिल्ली में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने फायरिंग के बाद गैंगस्टर अंकित गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि उसने किसी घटना के बाद चैन को बेचकर उक्त नकद धनराशि प्राप्त की थी। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Location : Prayagraj
Published : 11 September 2025, 10:34 PM IST