प्रयागराज में तेजी से बढ़ा नदियों का जलस्तर, बाढ़ की आशंका गहराई, राहत शिविरों में शुरू हुई शिफ्टिंग
गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर प्रयागराज में लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बीते कुछ दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के साथ-साथ बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।