बुझ गए दो घरों के चिराग, मिर्जापुर में नहाने गए बाबू और चंटू की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में एक तालाब में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 June 2026, 4:44 PM IST
google-preferred

Mirzapur : मिर्जापुर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मझिगवां स्थित एक तालाब में दो किशोरों के डूब जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और SDRF टीम की मदद से दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम 

जानकारी के अनुसार ग्राम मझिगवां के तालाब में दो लड़कों के डूबने की सूचना कोतवाली देहात पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी

SDRF टीम तथा स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत तालाब में खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Mirzapur की सड़क दिनहाड़े हुआ ऐसा कि मची अफरातफरी; जानिये क्या हुआ जब पुलिस पहुंची

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान बाबू गुप्ता (15 वर्ष) पुत्र रामनाथ सोनी तथा चंटू (15 वर्ष) पुत्र रविशंकर गुप्ता निवासी सबरी चुंगी, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अमित मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों किशोरों की मृत्यु तालाब में डूबने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Location :  Mirzapur

Published :  9 June 2026, 4:44 PM IST

Advertisement