मथुरा के गेस्ट हाउस में घिनौनी हरकत, नहाती किशोरी का बना रहा था वीडियो… फिर मचा बवाल

मथुरा के एक गेस्ट हाउस में नहाती किशोरी का कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। वहीं, मानकों के उल्लंघन पर एमवीडीए ने गेस्ट हाउस को सील कर 15 दिन में नियम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 July 2026, 8:33 AM IST
google-preferred

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक गेस्ट हाउस से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दर्शन करने आई एक किशोरी का बाथरूम में नहाते समय कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप गेस्ट हाउस संचालक के बेटे पर लगा है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने नियमों के उल्लंघन पर गेस्ट हाउस को सील कर दिया।

रोशनदान से बनाया गया वीडियो

जानकारी के अनुसार, जालौन जिले के उरई क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपने परिवार और नाना-नानी के साथ 26 जुलाई को मथुरा दर्शन के लिए आई थी। परिवार भूतेश्वर तिराहे के पास स्थित साईं सेवा सदन गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब सात बजे किशोरी बाथरूम में स्नान कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गेस्ट हाउस संचालक का बेटा आसिफ रोशनदान के पास पहुंचा और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा।

किशोरी की सतर्कता से खुला मामला

वीडियो बनाते समय किशोरी की नजर आरोपी पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद उसका मौसेरा भाई मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

UP Weather Update: बस दो दिन और जमकर बरसेंगे बादल, 2 अगस्त से यूपी में कमजोर पड़ जाएगी मानसून की चाल

आरोपी गिरफ्तार, गेस्ट हाउस सील

सीओ सिटी आशना चौधरी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। दूसरी ओर, एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि जांच में गेस्ट हाउस कई मानकों के विपरीत संचालित पाया गया। इसके चलते गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है और संचालकों को 15 दिनों के भीतर सभी निर्धारित मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

वैभव हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन! आरोपी शिक्षक के घर पहुंचा प्रशासन का नोटिस

मोबाइल में मिला एक और संदिग्ध वीडियो

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल में एक अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह वीडियो किसका है और क्या इस मामले में अन्य पीड़ित भी शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mathura

Published :  29 July 2026, 8:33 AM IST

Related News

Advertisement