हिंदी
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झनझनपुर–बागापार मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास डायल 112 की गाड़ी और आर्टिका कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए।
आर्टिका से पीआरवी की जोरदार भिड़ंत
Maharajganj: महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झनझनपुर–बागापार मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास डायल 112 की गाड़ी और आर्टिका कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बेलवा काजी गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर डायल 112 नंबर की गाड़ी (UP 32 DG 8681) मौके के लिए रवाना हुई थी। वाहन पर मुख्य आरक्षी रामकृष्ण यादव, चालक हरेंद्र यादव और महिला आरक्षी जूही सिंह तैनात थे।
महराजगंज में बिजली विभाग का बड़ा अभियान, कई बकायदारों के काटे गए कनेक्शन
इसी दौरान झनझनपुर–बागापार मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही आर्टिका कार (UP 42 BS 1260) से पीआरवी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।