कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 178 पुलिसकर्मियों के तबादले, 33 चौकी प्रभारी बदले

मेरठ में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच एसएसपी डॉ. अविनाश पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक थाना प्रभारी, 33 चौकी प्रभारियों समेत कुल 178 पुलिसकर्मियों का तबादला कर नई तैनाती दी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 July 2026, 3:16 PM IST
google-preferred

Meerut : सावन की आहट के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं और मेरठ पुलिस इस बार किसी तरह की चूक नहीं छोड़ना चाहती। लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अविनाश पांडेय ने एक थाना प्रभारी, 33 चौकी प्रभारियों समेत कुल 178 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो सके।

33 चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुनील सिंह को बेगमबाग चौकी से जाकिर कॉलोनी चौकी, कृष्ण कुमार को थाना जानी से भलसोना चौकी, हेमंत सागर को रेलवे रोड चौकी से सदर बाजार रेलवे रोड चौकी और प्रशांत चौधरी को हस्तिनापुर थाना से हस्तिनापुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार को मेडिकल थाना से रिठानी चौकी, बॉबी को मेडिकल कॉलेज चौकी, हुकुम आकाश सिंह को एल-ब्लॉक चौकी और चंदन यादव को कांति पैलेस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में राजकुमार सागर को परतापुर से बेगमबाग चौकी, विकास सिंह को कंकरखेड़ा से माधवपुरम चौकी, संजीव कुमार को मवाना से विवेक विहार चौकी, विकास सिंह (परतापुर) को मवाना की खुर्द चौकी, संदीप सिंह को लोहियानगर से हस्तिनापुर चौकी और शिवम सिंह को मोहिउद्दीनपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अवधेश कुमार को रोहटा का एसएसआई, शिवनारायण सिंह को बरनावा, रघुपाल को सदर बाजार, अमित मलिक को सिविल लाइन और आदेश कुमार को मवाना थाना में नई तैनाती मिली है। वहीं अरुण कुमार को मेडिकल थाना, मानवी सिंह को परतापुर, अर्चना भारती को रेलवे चौकी, शुभम वर्मा को पीआरवी रेल, सुबोध कुमार को पुलिस लाइन और रेनू शर्मा को स्वाट टीम नगर में भेजा गया है।

मेरठ में ऑनर किलिंग! चार भाइयों की इकलौती बहन की गोली मारकर हत्या, मां ने बताई वारदात के पीछे की असली सच्चाई

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से बड़ी संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी पुलिसकर्मियों की तैनाती, चौकियों की सक्रियता, बेहतर यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी मकसद से व्यापक फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Location :  Meerut

Published :  4 July 2026, 3:16 PM IST

Related News

Advertisement