हिंदी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Img: AI)
Fatehpur: फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र स्थित कमालीपुर गांव में अभिषेक राजपूत नामक युवक का ट्रैक्टर से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।
वायरल वीडियो में अभिषेक खेतों में ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से गोल-गोल घुमाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वह ट्रैक्टर को दो पहियों पर उठाकर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। इस तरह के करतब को बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है।
Fatehpur News: जमीन पर कब्जे की नीयत और खूनी झड़प, जानिए क्यों सुलग उठा यह शांत गांव
स्थानीय निवासी राम सिंह लोधी ने इस प्रकार के स्टंट को युवाओं के लिए गलत संदेश देने वाला बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे करतब सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस मामले पर थरियांव क्राइम प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Location : Fatehpur
Published : 4 July 2026, 1:40 PM IST