हिंदी
मैनपुरी में दबंगई की हद पार (Img: Dynamite News)
Mainpuri: जनपद मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला आनी में दबंगों ने दलित परिवार के साथ लाठी डंडों और ईट पत्थरों से जमकर मारपीट की, तो वहीं दबंगों की मारपीट से दो लोगों की गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव आनी में कल देर शाम लगभग 7:30 बजे गांव के ही दबंगों ने दलित परिवार के साथ लाठी डंडों और ईट पत्थरों से मारपीट कर दी तो वहीं ललित परिवार के घर बंधी बकरी को भी लाठी डंडों से पीटकर मार डाला तो वहीं घर पर रखे समान को इधर उधर फेंक दिया तो वहीं घर के दरवाजे को भी तोड़ दिया।
Mainpuri: हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, जानें केबिन में फंसे ड्राइवर की कैसे बची जान?
दलित परिवार के सदस्य छोटेलाल ने बताया है कि दबंगों द्वारा बिजली के पोल पर कटिया डाली जा रही थी जिसका हम लोगों ने विरोध किया तो दबंग जितेंद्र, वावलु ,अभोसेक,विवेक, रवी और सुरेश एक राय होकर लड़ने को आमादा हो गए और मेरे परिवार के साथ मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने पर की तो थाने में हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई और ना ही हमारा थाना स्थानीय द्वारा डॉक्टरी परीक्षण कराया गया छोटेलाल ने पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए बताया है कि ना तो थाना स्थानीय ने न तो हमारी रिपोर्ट दर्ज की और ना ही हमारा मेडिकल कराया।
पीड़ित परिवार के सदस्य सुमित ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये तो वहीं बताया है कि ना तो स्थानीय पुलिस ने दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई की है और ना ही हमारे परिवार के लोगों का मेडिकल करवाया है जिला अस्पताल में जाने पर डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि पहले पुलिस से लिखवाकर लाओ उसके बाद ही इलाज किया जाएगा।
Location : Mainpuri
Published : 4 July 2026, 1:41 PM IST