Hamirpur: चकबंदी विभाग का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें एंटी करप्शन टीम ने कैसे बिछाया जाल

गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग के एक पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने की, जिसने लंबे समय से मिल रही शिकायत के आधार पर जाल बिछाया था।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 April 2026, 3:41 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर जिले में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग के एक पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने की, जिसने लंबे समय से मिल रही शिकायत के आधार पर जाल बिछाया था।

जानकारी के अनुसार, चकबंदी विभाग में तैनात पेशकार अल्ताफ़ ने एक रिटायर्ड आर्मी हवलदार से नक्शा सुधार कराने के नाम पर पहले 1.5 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ। पीड़ित धर्मवीर सिंह ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

Hamirpur News: महिला को बातों में उलझाकर ठगी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; पढ़ें पूरी खबर

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गुरुवार को जैसे ही पेशकार अल्ताफ़ ने रिश्वत की रकम ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय से ही पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को सदर कोतवाली ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एंटी करप्शन टीम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Hamirpur Shock: दबंगों की धमकी से टूटा राजमिस्त्री…उठाया ये खौफनाक कदम, मचा कोहराम

फिलहाल टीम अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Location :  Hamirpur

Published :  30 April 2026, 3:41 PM IST

Advertisement