यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 45 युवा पीसीएस अफसर बने नए SDM, यहां देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है, जहां 45 युवा अफसरों को एसडीएम की नियुक्ति मिली है। पूरी सूची देखने के लिए पढ़ें ये खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 July 2025, 8:06 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। बता दें कि यूपी सरकार ने बड़े स्तर पर उप-जिलाधिकारी (SDM) के तबादले किए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिन में 22 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस पदोन्नति दी गई। वहीं देर रात 45 युवा पीसीएस अधिकारियों को दूसरी पोस्टिंग में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा जा रहा है कि यह उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग होगी।

एसडीएम तबादला सूची
1. अभिजीत सिंह को कुशीनगर से ललितपुर भेजा गया।
2. आकांक्षा गुप्ता को बिजनौर से बाराबंकी भेजा गया।
3. आलोक सिंह को चित्रकूट से रामपुर भेजा गया।
4. आनंद कुमार कटारिया को संभल से गोरखपुर भेजा गया है।
5. अनेग सिंह को कासगंज से मिर्जापुर भेजा गया है।
6. अंजनी कुमार मिश्रा को गाजीपुर से मुरादाबाद भेजा गया।
7. अंजनी यादव को बहराइच से बांदा भेजा गया।
8. अंकित तिवारी को लखीमपुर खीरी से हरदोई में भेजा गया ।
9. आतीश कुमार सिंह को संतकभीर नगर से कासगंज भेजा गया।
10. चन्दन सिंह यादव को चंदौली से प्रयागराज भेजा गया।
11. दीपक सिंह को गोरखपुर से मऊ भेजा गया।
12. दीपराज सिंह को बरेली से देवारिया भेजा गया।
13. देवेन्द्र कुमार को रामपुर से वाराणसी भेजा गया।
14. धीरेन्द्र कुमार को देवारिया से माहोबा भेजा गया।
15. हर्षिता देवड़ा को चित्रकूट से कासगंज भेजा गया।
16. हेमंत को मिर्जापुर से रायबरेली भेजा गया।
17. हिमांशु कुमार को पीलीभीत से बस्ती भेजा गया।
18. केके विश्वकर्मा को बलिया से मुजफ्फरनगर भेजा गया।
19. माधव उपाध्याय का हरदोई से मुरादाबाद ट्रांसफर हुआ है।
20. मनोज कुमार भारती को सिद्धार्थनगर से झांसी भेजा गया।
21. मयंक कुंडू को बिजनौर से हरदोई भेजा गया।
22. नम्रता सिंह का बदायूं से देवरिया ट्रांसफर हुआ।
23. नासिर को ललितपुर से कासगंज भेजा गया।
24. निधि का बरेली से गाजीपुर तबादला किया गया।
25. निधि शुक्ला का जौनपुर से बरेली तबादला किया गया।
26. नितेश राज को फर्रुखाबाद से अमेठी भेजा गया।
27. पवन कुमार यादव का अलीगढ़ से चंदौली ट्रांसफर हुआ।
28. पवन पटेल को जालौन से लखनऊ भेजा गया।
29. पीयूष रावत का श्रावस्ती से एटा तबादला किया गया।
30. पूजा गुप्ता का बाराबंकी से चित्रकूट ट्रांसफर हुआ।
31. प्रेम शंकर पाण्डेय को सीतापुर से महाराजगंज भेजा गया।
32. प्रिंस कुमार का कुशीनगर से बिजनौर तबादला किया गया।
33. पुर्णेंन्दु मिश्र का गोंडा से प्रतापगढ़ तबादला किया गया।
34. रवीकान्त चौबे का अंबेडकर नगर से संतकबीरनगर ट्रांसफर किया गया।
35. सौरभ कुमार गुप्ता का प्रयागराज से अलीगढ़ तबादला हुआ।
36. शिव प्रताप को महोबा से जौनपुर भेजा गया।
37. शिवाजी यादव को महराजगंज से शामली भेजा गया।
38. शुशान्त सांवरे का बलरामपुर से कासगंज ट्रांसफर किया गया।
39. श्वेता सिंह को फतेहपुर से एटा भेजा गया।
40. सिद्धार्थ गुप्ता का बदायूं से महराजगंज तबादला किया गया।
41. सुनिष्ठा सिंह को बस्ती से मैनपुरी भेजा गया।
42. विकास कुमार यादव को भदोही से हमीरपुर ट्रांसफर किया गया।
43. विमल कुमार एटा से प्रतापगढ़ भेजा गया।
44. विनीत कुमार का सोनभद्र से गोंडा तबादला किया गया।
45. विनोद कुमार को बांदा से आगरा भेजा गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार का उद्देश्य युवा अधिकारियों के जरिए प्रशासन में नई ऊर्जा और ताजगी लाना है। इन नियुक्तियों से साफ संकेत मिलता है कि राज्य सरकार फील्ड में बेहतर प्रशासन और पारदर्शिता के लिए नई पीढ़ी के अधिकारियों पर भरोसा जता रही है। यह बदलाव ब्यूरोक्रेसी में बड़ा सुधार माना जा रहा है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 10 July 2025, 8:06 AM IST

Advertisement
Advertisement