2 साल का झूठा प्यार, गहनों की डकैती और धमकियां! शादी से मुकरा तो महिला ने खोली पोल; युवक पर दर्ज हुआ केस

मैनपुरी में दो साल तक साथ रहने के बाद महिला ने युवक पर शादी से मुकरने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 October 2026, 6:11 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक अभिषेक शुक्ला के खिलाफ मारपीट, धमकी और शादी का झांसा देने समेत कई आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो साल से साथ रहने का दावा

महिला के मुताबिक, वह और अभिषेक शुक्ला करीब दो साल से साथ रह रहे थे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके बेटे के इलाज की जरूरत बताकर उससे जेवर भी ले लिए थे।

मैनपुरी में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, 23 आरोपी गिरफ्तार; जानिए किस थाने से कितने पकड़े गए

शादी से इनकार करने का आरोप

महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।

मारपीट और धमकी का भी आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की।

मैनपुरी में सपा कार्यालय पर INDIA गठबंधन की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; SIR पर उठाए सवाल

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अभिषेक शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Mainpuri

Published :  4 October 2026, 6:11 PM IST

Related News

Advertisement