हिंदी
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन (Img: X)
New Delhi: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कवर कर रही महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्ग थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। CJP ने आरोपी एसीपी विवेक भगत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, दिल्ली पुलिस इन शिकायतों को पहले ही निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप चुकी है और जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे। दास ने आरोप लगाया कि पुलिस महिला पत्रकार की शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज नहीं कर रही है और पीड़िता से मिलने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर कहा कि CJP के सदस्य पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस महिला पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर कथित बदसलूकी के आरोप लगाए हैं, पुलिस उससे मिलने को तैयार नहीं है। दास ने कहा कि जब तक पुलिस उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं देती, वे थाने के बाहर ही मौजूद रहेंगे।
On 03-10-26, during the protest in New Delhi area, while being in law and order situation, allegations of sexual harassment were made by three female journalists against police officers.
New Delhi District has received their complaints and the same are transferred to Crime Branch for fair and impartial enquiry.
@PTI_News
@ANI
#DPUpdates— Delhi Police (@DelhiPolice) October 4, 2026
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि वह पुलिस की कार्रवाई को रिकॉर्ड कर रही थीं। इसी दौरान ACP विवेक भगत ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। शिकायत में महिला ने पुलिस अधिकारी पर अनुचित तरीके से छूने और धक्का देने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से शिकायतों को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को नई दिल्ली क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस को तीनों महिलाओं की शिकायतें मिलीं।
पुलिस ने बताया कि मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच, कमला मार्केट को सौंप दिया गया है। अब क्राइम ब्रांच शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
फिलहाल मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आरोपों की जांच शुरू हो चुकी है। एक ओर CJP और शिकायतकर्ता पक्ष पुलिस पर तत्काल FIR दर्ज करने का दबाव बना रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस ने शिकायतों को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर जांच का रास्ता अपनाया है।
जांच के दौरान सामने आने वाले बयान, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान वास्तव में क्या हुआ था। फिलहाल ACP विवेक भगत पर लगाए गए आरोप जांच के दायरे में हैं और उन्हें दोषी ठहराने से पहले जांच का निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
Location : New Delhi
Published : 4 October 2026, 5:04 PM IST
Topics : Delhi Journalist Harassment Case Delhi News Delhi Police Female Journalists Complaint Parliament Street Police Station