हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Mainpuri: मैनपुरी के करहल क्षेत्र स्थित ओम नगर में शनिवार रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पत्नी से झगड़े के बाद एक शराबी युवक ने गुस्से में आकर अपने ही घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक लंबे समय से शराब पीने का आदी है। शनिवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर गुस्से में आकर घर में आग लगा दी। अचानक लगी आग से घर में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही कमरे में रखा सामान तेजी से जलने लगा। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से भर गया और हड़कंप की स्थिति बन गई।
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सभासद के परिवार पर टूट पड़े दबंग, नपा अध्यक्ष ने कहा कार्रवाही नही हुई तो रोक देंगे सुविधाएं
घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
Location : Mainpuri
Published : 9 June 2026, 5:34 PM IST