सभासद के परिवार पर टूट पड़े दबंग, नपा अध्यक्ष ने कहा कार्रवाही नही हुई तो रोक देंगे सुविधाएं

रायबरेली मे नगर पालिका की ज़मीन पर निजी निर्माण कराये जाने से रोकने पर सभासद के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआ है। पुलिस की तरफ से दबंगो पर कार्रवाई न किये जाने से सभासदों ने थाने का घेराव किया है।

Raebareli: रायबरेली मे नगर पालिका की ज़मीन पर निजी निर्माण कराये जाने से रोकने पर सभासद के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआ है। पुलिस की तरफ से दबंगो पर कार्रवाई न किये जाने से सभासदों ने थाने का घेराव किया है। मामला मिल एरिया थाना इलाके का है।

नगर पालिका की ज़मीन पर निर्माण पर विवाद

यहां वार्ड नम्बर 5 चक धौराहरा इलाके मे आलोक नाम का दबंग नगर पालिका की ज़मीन पर निर्माण करा रहा था। वार्ड नम्बर 5 की सभासद सुनीता पाल ने इसकी शिकायत नगर पालिका पालिका अध्यक्ष से की तो दबंगों ने सुनीता को धमकी दे दी। सभासद सुनीता ने थाना मिल एरिया मे इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने राजनैतिक दबाव मे कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा कि आज दबंगों ने सुनीता के घर पर हमला बोल दिया जिसका सीसीटीवी वायरल हुआ है।

घेराव किया और चेतावनी दी

इस बात से नाराज़ शहर भर के सभासदों ने थाना मिल एरिया का घेराव किया और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुईं तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प कस्र देंगे। उधर थाना प्रभारी मिल एरिया के सीयूजी पर फ़ोन करने किया गया लेकिन उन्होने फ़ोन नहीं उठाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एकजुट हुए सभासदों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

25-30 लोगों ने लाठी डंडों से हमला किया

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि हमारी सभासद सुनीता पाल के परिवार पर 25-30 लोगों ने लाठी डंडों से हमला किया है। उनके परिवार के सदस्यों को मारपीट करके घायल किया है। इसको लेकर आज हमने थाना मिल एरिया में एक शिकायत पत्र दिया है । यदि इस पर कार्रवाई नहीं की जाती तो हम एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम नगर पालिका के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को भी रोक देंगे।

Location :  Raebareli

Published :  9 June 2026, 4:58 PM IST

Advertisement