

जिले में शासन ने उपजिलाधिकारी स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। निचलौल के उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सिद्धार्थ गुप्ता को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, जबकि नन्द्र प्रकाश मौर्य को उप भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर
महराजगंज जिलाधिकारी कार्यालय
Maharajganj: महराजगंज जिले में शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपजिलाधिकारी स्तर पर तबादले किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम प्रशांत कुमार द्वारा आदेश के अनुसार सिद्धार्थ गुप्ता, जो अब तक उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निचलौल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट निचलौल के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपने पूर्व पद उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निचलौल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं, अब तक निचलौल में उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत नन्द्र प्रकाश मौर्य को डिप्टी कलेक्टर/उप भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इस तबादले का उद्देश्य जिले में न्यायिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों को और अधिक तेज एवं पारदर्शी बनाना है। चूंकि निचलौल जैसे महत्वपूर्ण तहसील क्षेत्र में जनसुविधाओं एवं कानून-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसलिए शासन ने यह बदलाव जनहित और शासकीय कार्यों की सुचारुता को देखते हुए किया है।
इस आदेश के बाद अब निचलौल में सिद्धार्थ गुप्ता दोहरी जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि श्री नन्द्र प्रकाश मौर्य अपने नए पद पर जिले में राजस्व कार्यों से जुड़े मामलों को देखेंगे। प्रशासन का कहना है कि स्थानांतरण के बाद जिले में कार्य निष्पादन की गति और बेहतर होगी तथा जनता को समय पर राहत और न्याय मिल सकेगा।