हिंदी
खण्ड विकास अधिकारी सदर महराजगंज
Maharajganj: जनपद के सदर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत की तैनाती को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। करीब 12 दिनों से यह महत्वपूर्ण पद खाली पड़ा है और ब्लॉक का काम फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के सहारे चलाया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल भी उठने लगा है कि यहां स्थायी रूप से किसी एडीओ पंचायत की तैनाती होगी या फिर किसी अन्य अधिकारी को ही अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जनपद का सदर ब्लॉक आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में आता है, जहां विकास योजनाओं की निगरानी और पंचायत से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी काफी अहम होती है। यहां एडीओ पंचायत का पद लंबे समय से सुरेश चंद कन्नौजिया के पास था, लेकिन 28 फरवरी को उनके सेवानिवृत्त हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया।
उनके सेवानिवृत्त होने के बाद फिलहाल ग्राम पंचायत अधिकारी (महिला सेक्रेटरी) विष्णु प्रिय दुबे को एडीओ पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है और वही ब्लॉक में पंचायत से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थायी तैनाती को लेकर विभागीय हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
नेम प्लेट पर ‘IAS’ लिखकर सालों तक जमाता रहा रोब! मेरठ में खुली पोल तो निकली चौंकाने वाली सच्चाई
सूत्रों की मानें तो इस पद पर तैनाती को लेकर कई तरह की संभावनाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि विभाग जल्द ही यहां किसी एडीओ पंचायत की फुल प्लेसमेंट के तहत तैनाती कर सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि फिलहाल किसी अन्य ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत या किसी अनुभवी सेक्रेटरी को ही अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा सकता है।
इसी बीच यह भी चर्चा है कि इस पद का अतिरिक्त प्रभार हासिल करने के लिए अलग-अलग माध्यमों से अधिकारियों तक पैरवी और लॉबिंग का दौर भी शुरू हो गया है। ब्लॉक और विभागीय दफ्तरों में इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि आखिरकार सदर ब्लॉक की इस अहम कुर्सी पर किसकी तैनाती होगी।
लकड़ी और कंडों से जला चूल्हा! अमेठी में सपा नेता का प्रदर्शन, जानिये पूरा मामला
गौरतलब है कि सदर ब्लॉक जिले का महत्वपूर्ण ब्लॉक माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें आती हैं और कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन इसी ब्लॉक के माध्यम से होता है। ऐसे में एडीओ पंचायत की भूमिका यहां काफी अहम मानी जाती है।
इस पूरे मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में बताया कि सदर ब्लॉक में एडीओ पंचायत की तैनाती जिलाधिकारी के अनुमोदन से ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग इस पर विचार कर रहा है और बहुत जल्द ही इस पद पर तैनाती को लेकर निर्णय ले लिया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 13 March 2026, 11:21 AM IST
Topics : ADO panchayat Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Panchayat Department Sadar Block UP Administration