हिंदी
फरेंदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा में रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फरेंदा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील गेट के बाहर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है,लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी व अन्य जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।इस दौरान त्रिभुवन नारायण मिश्रा,झिनकू चौधरी,हृदय नारायण पांडेय,जयप्रकाश लाल,डॉ. रामनरायन चौरसिया,प्रभाकर उपाध्याय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन तेज करेगी।
महराजगंज में बदला गैस सिलेंडर देने का नियम, जानिये क्या हुआ बड़ा बदलाव?
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महराजगंज में पुलिस वाहन और आर्टिका में भीषण टक्कर, तीन पुलिसकर्मी समेत चार घायल
महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में त्रिभुवन नारायण मिश्रा,झिनकू चौधरी,हृदय नारायण पांडेय,जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनरायन चौरसिया, प्रभाकर उपाध्याय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 12 March 2026, 6:05 PM IST
Topics : Congress Farenda Maharajganj protest SDM