सोनौली बॉर्डर पर ट्रक सीज होने से भड़का चालक, फिर ट्रक पर चढ़कर जो किया उसने सबको चौंकाया

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड ट्रक सीज होने के बाद चालक ने ऐसा कदम उठाया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Updated : 2 June 2026, 2:36 PM IST
google-preferred

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान एक ट्रक चालक ने कार्रवाई से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास कर दिया। चालक के इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चल रहा था अभियान

जानकारी के अनुसार पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में जांच के दौरान एक ट्रक ओवरलोड पाया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे सीज कर दिया।

ट्रक सीज किए जाने की कार्रवाई से चालक नाराज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने पहले मौके पर मौजूद अधिकारियों से बहस की। इसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी।

Maharajganj News: पेट्रोल पंप पर किसानों की भारी भीड़ और पंपिंग सेट… क्या सच में महराजगंज में गहराया डीजल संकट?

ट्रक पर चढ़कर आत्महत्या का किया प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने के कुछ ही देर बाद चालक ट्रक पर चढ़ गया। वहां उसने ट्रक में लगी लोहे की तार निकालकर अपने गले में लपेट ली और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। चालक की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना आसपास के लोगों तक पहुंचते ही बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने चालक को समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक उत्तेजित बना रहा। इस दौरान घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पंचायत में फर्जी बिलों का खेल? बिना ईंट भट्ठे के लाखों का भुगतान, Maharajganj में प्रधान-सचिव भ्रष्टाचार में घिरे

पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

स्थिति को गंभीर होता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस जवानों ने चालक से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिसकर्मी चालक को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने में सफल रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  2 June 2026, 2:36 PM IST

Advertisement