Raebareli News: डलमऊ कटघर मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, मुश्किल में पड़ी ग्रामीणों की जिंदगी
रायबरेली के डलमऊ कटघर मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का कहर बढ़ने से ग्रामीणों की जिंदगी कठिन हो गई है। ट्रकों के चलते सड़क की हालत बदहाल हो चुकी है और प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन करने के बावजूद ट्रक चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।