हिंदी
डीएम ने दिए कड़े निर्देश
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों संग बैठक की।
शासन के आदेशों की जानकारी देकर जागरूक
जानकारी के मुताबिक, डीएम ने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को आदेश दिया कि किसानों को एनजीटी के दिशा-निर्देशों और शासन के आदेशों की जानकारी देकर जागरूक करें।
जरूरी उपकरणों की जांच कराने का निर्देश
जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही सैटेलाइट मॉनिटरिंग से फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने 5 अक्टूबर से पहले सभी कंबाइन मशीनों का रजिस्ट्रेशन और एसएमएस सिस्टम सहित जरूरी उपकरणों की जांच कराने का निर्देश दिया। पराली जलाने वालों पर रेड नोटिस और अन्य किसानों को यलो नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए गए।
महराजगंज में दबंगों का आतंक: ब्रह्मभोज से लौट रहे युवक को बनाया निशाना, पहले मारा फिर किया ये काम
किसानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही
डीएम ने कहा कि गांवों में प्रचार-प्रसार कर किसानों को पराली न जलाने और डी-कंपोजर के उपयोग की जानकारी दी जाए। तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।उन्होंने चेतावनी दी कि पराली जलाते पकड़े गए किसानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आईओसीएल के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जनपद से पराली की अधिकतम खरीद सुनिश्चित की जाए और एक स्थानीय वेंडर को नामित किया जाए।
कम से कम 25% पराली की खरीद
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आदेश दिया गया कि पशुओं के चारे के लिए कम से कम 25% पराली की खरीद की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर एसडीएम प्रेम प्रकाश पांडेय, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, डीडी कृषि संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एडीजी का दौरा, त्योहारों में सख्त निगरानी के दिए ये निर्देश
Location : Maharajganj
Published : 24 September 2025, 6:10 PM IST
Topics : DM events farmers Maharajganj Stubble