Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एडीजी का दौरा, त्योहारों में सख्त निगरानी के दिए ये निर्देश

एडीजी मुथा अशोक जैन ने सोनौली बार्डर और पगडंडी मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर कड़ी निगरानी व सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

महराजगंज: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और नेपाल के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध कायम रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (गोरखपुर जोन) मुथा अशोक जैन बुधवार को सोनौली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे।

पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

जानकारी के मुताबिक,  एडीजी जैन ने सोनौली बार्डर, विभिन्न चेक पोस्टों और पगडंडी मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा हालात का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस व एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान प्रभावी चेकिंग, सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की विशेष रणनीति पर चर्चा की।

महराजगंज में चोरों का आतंक: लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार, गांव में दहशत

नेपाल पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का भी जायजा लिया और नेपाल पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भारत की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

महराजगंज में दबंगों का आतंक: ब्रह्मभोज से लौट रहे युवक को बनाया निशाना, पहले मारा फिर किया ये काम

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का आदेश

त्योहारों के मद्देनजर एडीजी ने निर्देश दिया कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त मुस्तैदी से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया।

चौकसी बरतते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि पर्व-त्योहारों का आयोजन शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बरतते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

UP News: महराजगंज में मोटरसाइकिल से टकराया कुत्ता…आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री की मौत, बेटा घायल

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 24 September 2025, 5:55 PM IST