हिंदी
महराजगंज में मासूम से हैवानियत
महराजगंज: जनपद के चौक थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची अपने नाना के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। इसी दौरान हलुवाई का काम करने वाले व्यक्ति पर मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को पीड़ित बच्ची के परिजन ने थाना चौक में लिखित तहरीर देकर छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार के खिलाफ अपनी छह वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद चौक पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस के मुताबिक, संकलित साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चौक पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर को खजुरिया मोड़, ग्राम दरहटा के पास से आरोपी छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार (33 वर्ष) पुत्र रामदुलारे चौधरी, निवासी मधुबनी बड़का टोला, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
Location : maharajganj
Published : 19 November 2026, 3:54 PM IST