महराजगंज में तेंदुए का हमला: सुबह टहल रहे 3 लोगों पर झपट्टा, इलाके में दहशत

महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। जंगल किनारे टहल रहे तीन लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से जान बची, जबकि वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 May 2026, 4:46 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल किनारे टहलने निकले तीन लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। घटना सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर वन रेंज अंतर्गत अचलगढ़ वनटांगिया गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार, मुरलीधर (60), नीरज (16) और ईशा (19) रोज की तरह सुबह टहलने के लिए जंगल के पास गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में पहले से छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। हमला इतना तेज था कि तीनों संभल नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

तेंदुए के हमले के बाद तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने शोर मचाकर और हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह तेंदुए को वहां से भगाया। ग्रामीणों की तत्परता के चलते तीनों घायलों की जान बच सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

UP Crime: बरेली में कार के अंदर खौफनाक कत्ल, ‘लालची’ सुनते ही भड़का मुंहबोला बेटा, बुजुर्ग महिला की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

इलाके में दहशत, वन विभाग अलर्ट

इस घटना के बाद अचलगढ़ बनटांगिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Muzaffarnagar News: घायल बदमाश का पुलिस को टशन, एनकाउंटर के बाद भी किया ऐसा काम… पढे़ं पूरी खबर

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा और जल्द ही उसे पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल के किनारे अकेले न जाएं और सतर्क रहें। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तेंदुए की तलाश जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 May 2026, 4:46 PM IST

Advertisement