कोल्हुई: जन्माष्टमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

कोल्हुई की गलियां रविवार शाम भक्ति के रंग में रंग गईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा में आस्था, उत्साह और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आकर्षक झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे कस्बे का माहौल कृष्णमय बना दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 September 2026, 12:39 AM IST
google-preferred

Maharajganj: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार की शाम कोल्हुई कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।

परसौना से कोल्हुई तक निकली यात्रा

शोभायात्रा परसौना से शुरू होकर कोल्हुई कस्बे तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया। आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही।

कोल्हुई हुआ कृष्णमय

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोल्हुई थाने की पुलिस बल तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

महराजगंज में पहले शादी का झांसा, फिर मुकरा युवक! युवती ने खोला राज, दो सगे भाइयों पर दर्ज हुआ केस

सोमवार को होगा भव्य भंडारा

आयोजकों विशाल कुमार, भोनू मद्धेशिया और अनूप गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। सोमवार को भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

महराजगंज में पुलिस चौकी बनी जश्न का अड्डा, केक काटकर मनाया युवक का बर्थडे, अब होगा एक्शन!

इस मौके पर कोल्हुई क्षेत्र के युवा, नेता, व्यापारी, महिलाओं,बुजुर्गों,बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Location :  Maharajganj

Published :  7 September 2026, 12:36 AM IST

Advertisement