महराजगंज में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, शुभम हीरो एजेंसी पर 50 घंटे से ज्यादा देर से छापेमारी जारी

महराजगंज में गोरखपुर के चर्चित व्यापारी तन्मय मोदी की शुभम हीरो मोटर साइकिल एजेंसी पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। 50 घंटे से अधिक समय से चल रही इस कार्रवाई में पूर्वांचल के 36 ठिकानों की जांच हो रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 December 2025, 1:00 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगजं जनपद में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई से पूरे व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। गोरखपुर के चर्चित व्यापारी तन्मय मोदी से जुड़ी शुभम हीरो मोटर साइकिल एजेंसी पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बृहस्पतिवार तक यह कार्रवाई 50 घंटे से अधिक समय पार कर चुकी है, जिससे जिले में दहशत और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

सिर्फ जिले तक सीमित नहीं कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी केवल महराजगंज तक सीमित नहीं है। इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ पूर्वांचल के कुल 36 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की है। इनमें महराजगंज स्थित शुभम हीरो मोटर साइकिल एजेंसी के अलावा गोरखपुर और आसपास के जिलों में स्थित शराब निर्माण इकाइयां, राइस मिल, चार पहिया वाहन शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल बताए जा रहे हैं। विभाग को आशंका है कि इन प्रतिष्ठानों के जरिए बड़े पैमाने पर आय छिपाई गई और कर चोरी की गई है।

ज्योतिर्मठ फायर सर्विस, आर्मी और आईटीबीपी की त्वरित कार्रवाई से आग पर नियंत्रण, पढ़ें पूरी खबर

छापेमारी के चलते शुभम हीरो एजेंसी को पूरी तरह सीलनुमा स्थिति में बंद करा दिया गया है। एजेंसी के सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया गया, जबकि प्रबंधन से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स टीम ने एजेंसी से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, बिक्री रजिस्टर, बिल-बाउचर और बैंक लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। आय-व्यय के रिकॉर्ड्स का बारीकी से मिलान किया जा रहा है।

वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिकारी कर रहे कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई की निगरानी दिल्ली से आए वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा की जा रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति न उत्पन्न हो।

रायबरेली के स्कूलों में हुआ बड़ा बदलाव, बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर; जानें क्या

इस कार्रवाई का असर जिले के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी साफ नजर आ रहा है। कई व्यापारी सतर्कता बरतते हुए अपने प्रतिष्ठानों में कामकाज सीमित कर रहे हैं। व्यापारियों के बीच यह चर्चा आम है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आ सकते हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म

राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी इस छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, इनकम टैक्स विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि जांच कितने दिनों तक चलेगी और अब तक कितनी गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। फिलहाल, जिले की नजरें इस कार्रवाई के नतीजों पर टिकी हुई हैं। 

Location :  Maharajganj

Published :  18 December 2025, 1:00 PM IST

Advertisement