यूपी के चर्चित कारोबारी तन्मय मोदी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, 36 ठिकानों पर 36 घंटे से जारी ताबड़तोड़ छापेमारी
यूपी के चर्चित वाहन और शराब कारोबारी तन्मय मोदी से जुड़े 36 ठिकानों पर इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी पिछले 36 घंटों से जारी है। महराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ और दिल्ली तक फैली इस कार्रवाई से कारोबार जगत में हड़कंप मचा हुआ है।