लेहड़ा माता मंदिर में सजा आस्था का मेला, नवरात्र से पहले उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज के लेहड़ा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 March 2026, 7:24 PM IST
google-preferred

Maharajganj: बृजमनगंज क्षेत्र में स्थित लेहड़ा माता मंदिर एक बार फिर आस्था और उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। चैत्र नवरात्र के पावन मौके पर यहां गुरुवार से भव्य मेले की शुरुआत होगी। हर साल की तरह इस बार भी दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में भक्ति, विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। जहां सुबह से लेकर देर रात तक जयकारों की गूंज सुनाई देगी।

श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार पूरा क्षेत्र

मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह है। स्थानीय लोग और दुकानदार भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल मेले की रौनक बढ़ाएंगे। परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मेला सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का भी रूप ले लेता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। बाहर से पांच थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 26 उप निरीक्षक, 5 महिला उप निरीक्षक, 70 पुलिसकर्मी और 30 महिला कांस्टेबल को ड्यूटी पर लगाया गया है। मेला क्षेत्र में 10 बैरियर बनाए गए हैं। जहां हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाएगी।

महराजगंज में गैस एजेंसी पर बवाल: ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच खूनी झड़प, थाने पर भी हाथापाई; वीडियो वायरल

यातायात और निगरानी पर खास फोकस

मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं। मंदिर परिसर में पहले से लगे कैमरों के साथ अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर नजर बनी रहे।

महिलाओं की सुरक्षा और सतर्कता पर जोर

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय रहेगी। साथ ही सादे कपड़ों में एंटी चेन स्नैचिंग टीम भी गश्त करेगी। जिससे किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 18 March 2026, 7:24 PM IST

Advertisement