महराजगंज में कर्मचारी संघ चुनाव का ऐलान, नई टीम ने संभाली कमान

महराजगंज में उ.प्र. मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव में कर्मचारियों ने शत-प्रतिशत मतदान कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र त्रिपाठी और मंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 June 2026, 6:51 AM IST
google-preferred

Maharajganj : मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा के बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को साबित कर दिया। मतदान के बाद घोषित परिणामों में रमेश चन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष और उत्कर्ष श्रीवास्तव मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। परिणाम सामने आते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

पारदर्शी तरीके से पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कपिलदेव, तानसेन प्रसाद और राजमन पाण्डेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके निर्देशन में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में हिस्सा लेकर संगठन के प्रति अपनी आस्था दिखाई।

नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में वेद प्रकाश मिश्रा और अनिल कुमार पटेल को संरक्षक बनाया गया है। मनोज धर दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नसीम खान कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्तिकेय सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त मंत्री के रूप में रामअशीष यादव और यशवंत सिंह को जिम्मेदारी मिली है। वहीं विनीत सिंह और अभिषेक गोंड को संगठन मंत्री बनाया गया है।

महराजगंज के डीएम की अफसरों को कड़ी चेतावनी, CM डैशबोर्ड की रैंकिंग में गिरावट पर अल्टीमेटम

इसके अलावा तपन गुप्ता ऑडिटर, अरुण कुमार मौर्य सांस्कृतिक मंत्री, घनश्याम वर्मा कार्यालय सचिव और नंदिता पाण्डेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जो संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे।

तहसील इकाइयों में भी चुने गए नए पदाधिकारी

संघ की तहसील इकाइयों में भी नए नेतृत्व का चयन किया गया। तहसील सदर में सुनीता पटेल अध्यक्ष और ममता मिश्रा मंत्री, फरेन्दा में सुशील प्रकाश सिंह अध्यक्ष और मनोज मंत्री, नौतनवा में प्रशांत पाण्डेय अध्यक्ष और शंकर प्रसाद मंत्री तथा निचलौल में दीपचन्द गुप्ता अध्यक्ष एवं बलदीश मंत्री निर्वाचित हुए।

डीएम से मिले नवनिर्वाचित पदाधिकारी

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने का भरोसा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। वहीं मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।

Location :  Maharajganj

Published :  13 June 2026, 6:51 AM IST

Advertisement