Maharajganj: पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद के लिए लाइन? कोल्हुई में किसान परेशान

सीमा क्षेत्र में खाद की तस्करी तेज हो गई है ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है।धान की रोपाई का सीजन शुरू होने से पहले ही खाद की किल्लत को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। क्षेत्र में खाद की तस्करी का मामला तेजी से सामने आ रहा है।

Updated : 19 May 2026, 1:32 PM IST
google-preferred

Maharajganj News: महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र में धान की रोपाई का सीजन शुरू होने से पहले ही खाद की किल्लत को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। क्षेत्र में खाद की तस्करी का मामला तेजी से सामने आ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि जिस तरह पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही है, उसी तरह अब किसानों को खाद के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।

Dynamite News Exclusive: दहेज की आग में जलती बेटियां अब नहीं सुरक्षित? डेढ़ साल, 17 मौतें, कई सवाल

बाइक पर ढोई जा रही खाद, नेपाल में ऊंचे दामों पर बिक्री

जानकारी के अनुसार, तस्कर बाइक पर तीन-तीन बोरी खाद लादकर नेपाल सीमा की ओर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल में खाद के अधिक दाम मिलने के कारण तस्कर इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में दिन-रात खाद की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

धान की खेती पर पड़ सकता है असर

धान की खेती के लिए इस समय किसानों को खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यदि समय रहते तस्करी पर रोक नहीं लगी तो किसानों को बाजार में खाद के लिए भटकना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की कालाबाजारी और तस्करी पर तत्काल सख्ती की जाए, ताकि खेती प्रभावित न हो और किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके।

Location :  Maharajganj

Published :  19 May 2026, 1:21 PM IST

Advertisement