हिंदी
सीओ सदर की छापेमारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Maharajganj: महराजगंज जनपद के टोला सोनरा सिसवनियां के सिवान क्षेत्र में शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया, जबकि अन्य वाहन चालकों और संबंधित लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 16 मई 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे सीओ सदर अंकुर गौतम अपनी टीम के साथ टोला सोनरा सिसवनियां के सिवान क्षेत्र में पहुंचे। यहां लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासनिक टीम को मौके पर एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली खनन कार्य में लगी मिलीं। अधिकारियों को देखते ही खनन में लगे लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
इश्क के खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, फिर खुद नोएडा पुलिस को कॉल करके बोला…
छापेमारी से अवैध खनन करने वालों में भय
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर खनन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास वैध कागजात नहीं पाए गए, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। टीम की कार्रवाई के बाद अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए। अचानक हुई छापेमारी से अवैध खनन करने वालों में भय का माहौल देखा गया।
सहारनपुर में कब्जा कार्रवाई के दौरान हिंसा, पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल
अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
संवाददाता द्वारा इस मामले में सदर सीओ अंकुर गौतम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Location : Maharajganj
Published : 16 May 2026, 7:08 PM IST
Topics : administration's Latest News Maharajganj UP News