UP IPS Retirement: यूपी पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारियां; 10 IPS अधिकारी जल्द होंगे रियाटर, देखिये सूची

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगस्त महीने में डीजी से लेकर डीसीपी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इन प्रमुख पदों के खाली होने से पुलिस महकमे में नई तैनातियों का दौर शुरू होने की संभावना है...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 August 2026, 2:39 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अगस्त के दौरान राज्य के 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें डीजी, डीआईजी, डीसीपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इन आईपीएस अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती और फेरबदल होने की संभावना है। इन अफसरों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ये अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

  1. आईपीएस मुथा अशोक जैन-डीजी फायर
  2. आईपीएस रवि जोसेफ लक्कू- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया बीपीआरडी
  3. आईपीएस डॉ अखिलेश कुमार निगम- सीआईडी
  4. आईपीएस राशिद खान डीआईजी UP-112
  5. आईपीएस अलोक प्रियादर्शी-एडिशनल कमिश्नरेट बनारस डीआईजी
  6. आईपीएस सुनीता सिंह डीआईजी पीएसी हैडक्वाटर
  7. आईपीएस कमलेश कुमार दीक्षित- लखनऊ कमिश्नरेट डीसीपी
  8. आईपीएस अरविन्द मिश्रा-SP EOW
  9. आईपीएस हरी गोविन्द-SP TRAINING HQRS
  10. आईपीएस राम नयन सिंह-SP PAC 49th BN

जल्द हो सकते हैं नए तबादले

इन वरिष्ठ अधिकारियों की रिटायरमेंट के बाद पुलिस विभाग में कई अहम पद खाली होंगे। ऐसे में शासन और पुलिस मुख्यालय जल्द ही नए अधिकारियों की तैनाती और तबादलों पर फैसला ले सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Location :  Lucknow

Published :  2 August 2026, 2:37 PM IST

Advertisement