Mainpuri: अपराधियों में खौफ! पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’, एक साथ 27 आरोपी सलाखों के पीछे

मैनपुरी पुलिस ने एक साथ ऐसा अभियान चलाया कि 27 वारंटी और वांछित आरोपी गिरफ्त में आ गए। आखिर किन थाना क्षेत्रों में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई और पुलिस अब किस नए ऑपरेशन की तैयारी में है? जानिए इस विशेष अभियान की पूरी कहानी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 August 2026, 12:49 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैनपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 15 वारंटी और 12 वांछित आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलेभर में एक साथ चली कार्रवाई

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सिटी सर्किल में कोतवाली पुलिस ने 2 वारंटी और 2 वांछित, एलाऊ थाना पुलिस ने 1 वारंटी और 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। भोगांव सर्किल में भोगांव, बेवर, किशनी और बिछवां थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कई वारंटी एवं वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Mainpuri: दिनदहाड़े बड़ी वारदात; परिवार बाहर गया और पीछे से चोरों ने कर दिया हाथ साफ, लाखों का माल पार

कुरावली सर्किल में सबसे बड़ी कार्रवाई

कुरावली सर्किल में सबसे अधिक कार्रवाई देखने को मिली, जहां कुरावली थाना पुलिस ने 5 वारंटी और 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं घिरोर थाना पुलिस ने 1 वारंटी और 1 वांछित आरोपी को पकड़ा। करहल सर्किल में करहल और बरनाहल थाना पुलिस ने दो-दो वारंटियों को गिरफ्तार कर अभियान को गति दी, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार दबिश देती रही।

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनपद में वारंटी और वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Mainpuri: सियासी हलचल; चुनाव से पहले एक्शन में लोधी राजपूत कल्याण महासभा, लिए गए ये बड़े फैसले

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मैनपुरी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Location :  Mainpuri

Published :  2 August 2026, 12:49 PM IST

Advertisement