Lucknow Transfer: उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्ति कार्यभार ग्रहण, देखें लिस्ट

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां और  प्रभार में बदलाव हुए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 May 2025, 6:52 PM IST
google-preferred
लखनऊ: हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां और  प्रभार में बदलाव हुए हैं। जिसके चलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में हलचल पैदा हो गई है। अलग-अलग विभागों में बदलाव करने का मकसद  राज्य के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाना  है। ताकी अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली में अच्छे तरीके से सुधार हो सके।

क्या क्या  हुआ बदलाव 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, अविनाश कृष्ण सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राज्य में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और नई नीतियों को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  1. श्री अविनाश कृष्ण सिंह, महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रवेश                                       वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार
  2. श्री ए० दिनेश कुमार, विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन                      विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
  3. श्री बृजराज सिंह यादव, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन         अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
  4. श्री विनोद कुमार, नगर आयुक्त, अलीगढ़                                                                                विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ।
  5. श्री प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव                                                             नगर आयुक्त, अलीगढ़
  6. सुश्री कृति राज, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद                                                                        मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव।
इसके साथ ही  ए. दिनेश कुमार को तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार  की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां   दिनेश कुमार इस विभाग की योजनाओं और नीतियों को लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

कृषि विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव

राज्य सरकार के कृषि विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।  बृजराज सिंह यादव को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार  की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कृषि नीति औऱ योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

किसे मिली  नगर आयुक्त अलीगढ़  पद की जिम्मेदारी

विनोद कुमार को नगर आयुक्त अलीगढ़ का पद सौंपा गया है। विनोद कुमार पर शहर की नगर पालिकाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को विकसित करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही,  प्रेम प्रकाश मीना को मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव का प्रभार दिया गया है, जहां वे क्षेत्रीय विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इसके अलावा, कृति राज को संयुक्त मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, कृति राज सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

प्रशासनिक विभागों के काम को बेहतर बनाना

बता दें कि, सरकार के अलग-अलग प्रशासनिक विभागों के काम को बेहतर ढंग से करने के लिए नियुक्ति की गई है।  इन बदलावों से राज्य की विकास योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य के अलग अलग विभागों में बेहतर प्रशासनिक सुधार देखने को मिल सकते हैं।  इन अधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व से राज्य में शिक्षा, कृषि और शहरी विकास के क्षेत्र को नई दिशा और गति मिलेगी। वही अब देखने वाली बात यह है कि, आने वाले समय में प्रशासनिक विभागों के कामों में सुधार मिलता है या फिर नहीं।

Location : 

Published :