हिंदी
यूपी के लखनऊ से गुरुवार को फ्लाइट उड़ान को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान यात्रियों ने इंडिगो इयर लाइन के खिलाफ नारे लगाए जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
Lucknow: यूपी के लखनऊ से गुरुवार को फ्लाइट उड़ान को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। इंडिगो एयरलाइन गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रहा है जिसके चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान यात्रियों ने इंडिगो इयर लाइन के खिलाफ नारे लगाए। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार कल रात से ही इंडिगो की कई फ्लाइटें लेट हुई जिस पर इंडिगो के खिलाफ यात्रियों ने नारे लगाए। आक्रोशित यात्रियों का कहना एयरलाइंस की तरफ से अभी तक किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। तमाम यात्री लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह से अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। लगातार देरी ने यात्रियों का सब्र तोड़ दिया।
फ्लाइट उड़ान में देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
फ्लाइट उड़ान में देरी का सीधा असर देशभर के हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है। पिछले 48 घंटों में 350 से ज़्यादा उड़ानें रद्द या बुरी तरह लेट हुई हैं। देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ पर यात्री घंटों फंसे हुए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर तो स्थिति इतनी बिगड़ गई कि यात्री एयरलाइन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे। उनका आरोप है कि इंडिगो की ओर से देरी के कारणों या अनुमानित उड़ान समय को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं दिया जा रहा है। कई यात्रियों ने कहा कि रातभर इंतज़ार के बावजूद न भोजन मिला, न ही ठहरने की व्यवस्था।
कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की ओर से देरी का कोई स्पष्ट कारण या समय-समय पर अपडेट नहीं दिया जा रहा, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। देर रात से कई फ्लाइटें लेट चल रही थीं, जिसके बाद यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ नारेबाज़ी भी की. यात्रियों का कहना है कि बार-बार पूछने पर भी सिर्फ “वेट करें” कहा जा रहा है, जबकि उन्हें न भोजन, न ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
इंडिगो में लगातार बढ़ रहे परिचालन संकट के बीच एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक संदेश में स्वीकार किया कि कंपनी पिछले कुछ दिनों में अपने वादे पर खरी नहीं उतर पाई है. एल्बर्स ने माना कि इंडिगो के विशाल नेटवर्क और बड़े आकार के कारण छोटी सी गड़बड़ी भी तुरंत बड़े व्यवधान में बदल जाती है, जिसके चलते सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर स्थिति को सामान्य करने की अपील की। सीईओ ने लिखा कि एयरलाइन का तत्काल लक्ष्य अगले कुछ दिनों में परिचालन को सामान्य करना और समय की पाबंदी को फिर से पटरी पर लाना है।