हिंदी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Lucknow: कन्नौज के सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने सोची समझी साजिश के तहत बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगाया है।
सपा प्रमुख ने कहा कि मुझे पता चला कि भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि कैसे सपा का वोट कटवाना है। भाजपा को ये बात पता है कि इस बार यूपी का चुनाव वो जीत नहीं रहे हैं। इसलिए वो ऐस हरकत कर रहे हैं। कैसे सामने वाला का वोट काटें। लेकिन जनता सब जानती है। हर बात का जवाब देगी। हम भी शांत नहीं रहेंगे। वोट में घोटाला होने नहीं देंगे।
राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले; 1 अब भी फंसा
अखिलेश यादव ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बूथ पर 181 नोटिस जारी हुए, जिनमें से 76 प्रतिशत पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को मिले। उन्होंने दावा किया कि 46 प्रतिशत नोटिस यादव और मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिए गए।
उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-7 के जरिए पीडीए और अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है। अखिलेश ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी यूपी का चुनाव जीत नहीं रही है, इसलिए वोट कटवाने के जरिए माहौल बिगाड़ने और विपक्ष को फंसाने की कोशिश हो रही है।
कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक जिस एसआईआर से पूरा देश परेशान था अब उससे भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।
इटावा में शिकायत करने पर एक सपा समर्थक प्रधान को पीटने का भी आरोप लगाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वोटर अपना नाम बचाने की कोशिश करता है, तो उसके साथ दबाव और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।
AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के ये टेक दिग्गज, एआई के भविष्य पर होगा मंथन
सपा प्रमुख ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका से जो डील हुई है, उसके बाद भारत में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट बढ़ना चाहिये। सरकार ने इसके लिये क्या रोडमैप तैयार किया है, किसी को नहीं पता। जब अमेरिका जैसे देश से बड़ा कारोबार यहां आयेगा तो कैसे हमारी अर्थव्यवस्था बची रहेगी?
Location : Lucknow
Published : 16 February 2026, 3:00 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Lucknow Samajwadi Party