हिंदी
एआई इम्पैक्ट समिट का आगाज
New Delhi: ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस के बाद इस साल भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की मेजबानी कर रहा है। दुनियां की नजरें भारत में आयोजित होने जा रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट पर टिकी हैं। टेक दिग्गजों के अलावा, इवेंट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होगें, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा शामिल हैं।
राजधानी के भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई स्थलों में समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी, जिनमें 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इस समिट में देश विदेश के कई दिग्गज शामिल होंगे।
बता दें कि यह समिट न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे आने वाले वर्षों में एआई की दिशा और नीतियों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और एआई विशेषज्ञ एक मंच पर एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
यह पहला बड़ा वैश्विक एआई समिट है जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। भारत का उद्देश्य एआई की चर्चा को केवल जोखिम और नियमों तक सीमित न रखकर इसे समावेशी विकास और वास्तविक उपयोग से जोड़ना है। एआई का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और वित्त जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है। ऐसे में इस समिट से निकलने वाले फैसले आने वाले वर्षों में दुनिया भर में एआई के विकास और उपयोग को प्रभावित कर सकते हैं।
यह लाइव प्रसारण 16 फरवरी से 20 फरवरी तक रोजाना उपलब्ध रहेगा। जिसमें एआई सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन, एआई गवर्नेंस और नियम, डाटा सुरक्षा और गोपनीयता, एआई एथिक्स और जिम्मेदार उपयोग, भविष्य की नौकरियों पर एआई का प्रभाव से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
अगर आप इस समिट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी सभी प्रमुख सेशंस की लाइव स्ट्रीमिंग इंडियाएआई (IndiaAI) के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर की जाएगी। इस कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीम में ये विशेष आयोजन होंगे:
एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान पांच दिनों में 700 से ज्यादा सेशंस आयोजित किए जाएंगे।
इस वैश्विक समिट में सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल और अल्फाबेट, सैम ऑल्टमैन – सीईओ, ओपनएआई, मुकेश डी अंबानी – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बिल गेट्स – चेयर, गेट्स फाउंडेशन, सर डेमिस हैसबिस – सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड, यान लेकुन – प्रोफेसर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एएमआई लैब्स, योशुआ बेंगियो – संस्थापक एवं चेयर, मिला इंस्टीट्यूट, डारियो अमोडेई – सीईओ, एंथ्रोपिक, क्रिस्टियानो आमोन – सीईओ, क्वालकॉम, ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट, जूली स्वीट – चेयर एवं सीईओ, एक्सेंचर, जय पुरी – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया, एन. चंद्रशेखरन – चेयरमैन, टाटा संस समेत कई दिग्गज टेक कंपनियों के टॉप लीडर्स शिरकत कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 16 February 2026, 1:57 PM IST