Delimitation Bill: अखिलेश यादव का परिसीमन पर बड़ा बयान, बोले- भाजपा की सबसे बड़ी भूल

देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार की आगामी तैयारियों के बीच विपक्ष ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच अखिलेश यादव के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। आखिर क्या है पूरा मामला?

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 November 2026, 1:09 PM IST
google-preferred

Lucknow: महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने परिसीमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'परिसीमन बीजेपी की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।' उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर फिर आगे बढ़ने की तैयारी में बताई जा रही है।

अप्रैल में भी जताया था विरोध

यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने डिलिमिटेशन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले अप्रैल 2026 में उन्होंने महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल को लागू करने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया था।

SP अध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन डिलिमिटेशन के लिए अपनाए जा रहे प्रोसेस पर उन्हें एतराज है। उन्होंने इसे सरकार का छिपा हुआ प्लान बताया।

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव पूरे परिवार संग करेंगे राम लला के दर्शन, 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या; जानिए खास कार्यक्रम

महिलाओं को नारा बनाने की कोशिश का आरोप

अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने हमेशा जेंडर और सामाजिक न्याय की वकालत की और सपा उसी विचारधारा पर चलती है। उन्होंने बीजेपी पर महिलाओं को राजनीतिक नारा बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने जेंडर इक्वालिटी डेटा और बीजेपी शासित राज्यों में महिला मुख्यमंत्रियों की संख्या पर भी सवाल उठाए।

Akhilesh Yadav JPNIC Visit: जयप्रकाश नारायण को नमन करने पहुंचे अखिलेश, सरकार से क्यों बोले- JPNIC समाजवादियों को बेच दो?

सरकार ने अप्रैल में तीन बिल पेश किए

केंद्र सरकार ने बजट सेशन के दूसरे फेज के दौरान 16 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में तीन बिल पेश किए। इनमें संविधान में 131वां संशोधन बिल, डिलिमिटेशन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल शामिल थे। इन बिलों में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने, डिलिमिटेशन का रास्ता साफ करने और 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। अब अखिलेश यादव के नए बयान ने इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस फिर से शुरू कर दी है।

Location :  Lucknow

Published :  27 November 2026, 1:09 PM IST

Advertisement