हिंदी
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर से सामने आई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी को सुन्न कर दिया है। एसबीआई (SBI) में अधिकारी मानस ने अपनी पत्नी दिव्या की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन को मौत के घाट उतारा और फिर खुद को भी गोली मार ली। लेकिन इस पूरी खौफनाक कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब सुसाइड से ठीक पहले मानस का WhatsApp Status सामने आया।
मानस और दिव्या दोनों ही बैंकिंग सेक्टर में ऊंचे पदों पर तैनात थे। आर्थिक रूप से संपन्न इस परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मानस की बीमार बहन तुलिका दोनों के बीच तनाव की वजह बन गई। माता-पिता के निधन के बाद मानस अपनी बहन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था और उसे खुद से अलग नहीं करना चाहता था। वहीं, पत्नी दिव्या अलग रहने की जिद पर अड़ी थी, जिसके चलते मामला तलाक तक पहुंच गया था।
18 अगस्त को कोर्ट में आखिरी बार आमने-सामने होने के बाद जब बात नहीं बनी, तो मानस ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। लेकिन खुदकुशी से ठीक पहले लगाए गए उसके वाट्सएप स्टेटस ने मामले को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया है। स्टेटस में लीक हुई चैट और बातों से इशारा मिलता है कि इस पति-पत्नी के विवाद में 'तीसरे पक्ष' यानी ससुराल वालों का भारी हस्तक्षेप था। मानस ने अपनी पत्नी की बहन और साडू की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे।
लखनऊ में बैंककर्मी की दिनदहाड़े हत्या: पत्नी को बचाने आगे आने वाले पर तान दी थी पिस्तौल
अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या सच में परिवार के बाहरी लोगों के उकसावे और दखलअंदाजी ने मानस को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया? फिलहाल पुलिस ने मोबाइल जब्त कर चैट हिस्ट्री और साक्ष्यों की जांच तेज कर दी है।
Location : Lucknow
Published : 22 August 2026, 3:55 PM IST