हिंदी
दिव्यांगों के लिए रैंप बनाने की मांग तेज ( फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
कुशीनगर: गोरखपुर निवासी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा की शिकायत के बाद कुशीनगर के भगवान बुद्ध परिनिर्वाण स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाने की मांग तेज हो गई है। इस मामले में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कुशीनगर ने निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
मंदिर तक पहुंचने में होती है परेशानी
पीजी पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया गया कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा वाले मंदिर तक पहुंचने के लिए रैंप नहीं बना है। इसकी वजह से दिव्यांगजन और छोटे कद के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में परेशानी होने के कारण कई लोग मंदिर तक आसानी से नहीं पहुंच पाते।
श्रद्धालु की मौत का भी किया गया जिक्र
शिकायत में यह भी कहा गया कि पहले एक बौद्ध श्रद्धालु सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षित और आसान पहुंच की मांग और तेज हो गई है।
पुरातत्व विभाग से निर्माण कराने की मांग
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि परिनिर्वाण स्थल पर निर्माण कार्य का अधिकार पुरातत्व विभाग के पास है। इसलिए विभाग ने पुरातत्व विभाग सारनाथ वाया कुशीनगर से जल्द रैंप निर्माण कराने का अनुरोध किया है।
आखिर कौन है बलिया का राज सिंह ? जो CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में हुआ गिरफ्तार
डीएम और पुरातत्व विभाग को भी भेजी गई कॉपी
इस मामले की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कुशीनगर और संरक्षण सहायक, पुरातत्व विभाग सारनाथ को भी भेजी गई है ताकि जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके
Location : khusinager
Published : 11 May 2026, 7:38 PM IST