Ram Mandir: CCTV फुटेज गायब, अफसर बेदखल… जानिए केसी वेणुगोपाल ने क्यों मांगी SC जज से जांच?

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा और चढ़ावे की अनियमितताओं का मुद्दा लोकसभा में उठाने के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने और मामले पर तत्काल चर्चा की मांग की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 August 2026, 1:16 PM IST
google-preferred

New Delhi: कांग्रेस सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे में अनियमितताओं के मामले को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) का नोटिस दिया है। उन्होंने मामले पर तत्काल चर्चा कराने के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है।

लोकसभा में चर्चा की मांग

केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष को दिए नोटिस में कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद दान और कीमती आभूषणों के प्रबंधन में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप गंभीर हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

Ayodhya Ram Mandir: ट्रस्ट के महासचिव पद से हटने के बाद भी पर्दे के पीछे से मंदिर के फैसले तय कर रहे हैं चंपत राय? जानिए कनेक्शन

गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट के भीतर एक संगठित नेटवर्क श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

CCTV फुटेज नष्ट करने का भी दावा

वेणुगोपाल ने अपने नोटिस में यह भी आरोप लगाया कि कथित अनियमितताओं से जुड़े सबूत मिटाने के उद्देश्य से करीब सात से आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी गई। साथ ही उन्होंने दावा किया कि शुरुआती स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाने वाले तत्कालीन मुख्य लेखा अधिकारी को भी बिना उचित कारण पद से हटा दिया गया।

Ram Mandir: सावन में राम मंदिर पर धन-वर्षा! महज 10 दिन में रामलला को मिला इतना Gold और Silver

स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग

कांग्रेस सांसद ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश की निगरानी में गठित स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति से कराई जाए, ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो सके और यदि कोई अनियमितता हुई हो तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 1:16 PM IST

Related News

Advertisement