Kasganj News: महिला से छेड़खानी के आरोप पर विवाद भड़का, कासगंज में दो पक्षों में जमकर मारपीट

कासगंज के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस झगड़े में 9 लोग घायल हुए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated : 6 September 2025, 7:28 PM IST
google-preferred

Kasganj: ढोलना कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों का प्रयोग किया, जिसमें एक पक्ष से नौ और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानिए पूरी घटना

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तैयबखां के रहने वाले हरि सिंह पुत्र राम सिंह और रविंद्र पुत्र होशियार सिंह के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति थी। बताया जाता है कि हरि सिंह ने पुलिस में तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने रविंद्र पर अपने घर में महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने जांच का आश्वासन देते हुए इस मामले को दर्ज नहीं किया।

घटना का दिन

एक दिन पहले की तहरीर के बाद मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने से तनाव बढ़ गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, कल देर शाम हरि सिंह के गांव के ही भरत सिंह को फोन आया कि वह क्षेत्र के गांव तवालपुर के पास खड़ा है, जिसे भरत सिंह बाइक पर लेकर गया। यह बात रविंद्र को बुरी लगी और उसने अपने परिवार के साथ भरत सिंह के घर पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया।

क्यों हुआ खूनी संघर्ष?

शुरुआती कहासुनी जल्द ही लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई। मारपीट में हरि सिंह के पक्ष से भरत सिंह, उनका भाई वीरेश, पप्पू, मूलचंद, पत्नी मंजू, भाभी विनीता, सनोज, 12 वर्षीय भतीजा शिवम और मुनेश पुत्र बलिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, रविंद्र के पक्ष से बंटी पुत्र प्रताप सिंह घायल हुआ। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

चिकित्सा और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

जिला अस्पताल के चिकित्सक अमित कुमार ने बताया कि सभी घायल लोग थाना ढोलना क्षेत्र के गांव तैयबखां के रहने वाले हैं और आपसी विवाद के दौरान घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है और बाकी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Kasganj ABVP Protest: “मंत्री या तो मांफी मांगे या सरकार उन्हें हटाए, वरना और उग्र होगा ये आंदोलन”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव और बढ़ गया है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

Kasganj News: जेल में बंद अपराधी कुंटू सिंह की हुई तबियत खराब, उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे महिला से छेड़खानी के आरोप को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की चेतावनी भी दी गई है।

Location : 
  • Kasganj

Published : 
  • 6 September 2025, 7:28 PM IST

Advertisement
Advertisement