Kanpur Dehat News: ‘रूठों को मनाने’ की रणनीति के पीछे क्या है सपा का बड़ा प्लान, पढ़े पूरी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा थी कि “सबके द्वार जाएंगे, छूटों को जोड़ेंगे और रूठों को मनाएंगे” इसी पोस्ट को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अब घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेगी और पीडीए के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कस्बा झींझक में रविवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया गया। यह बैठक अखिलेश यादव द्वारा दो अप्रैल को दिए गए संदेश की झलक लिए हुए नजर आई, जिसमें उन्होंने “सबके द्वार जाएंगे, छूटों को जोड़ेंगे और रूठों को मनाएंगे” का आह्वान किया था।

झींझक स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कन्नौज लोकसभा से सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार बेरिया पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया वहीं, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने की। बैठक का संचालन रविन्द्र पालीवाल ने किया।

मंच से संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बात को रखा गया ध्यान

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा थी कि “सबके द्वार जाएंगे, छूटों को जोड़ेंगे और रूठों को मनाएंगे” इसी पोस्ट को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अब घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेगी और पीडीए के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएगी और जो लोग नाराज हैं उन्हें मनाएंगे साथ ही आगामी 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर भी व्यापक तैयारियों की बात कही गई।

मंच से संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मंच से बोला बीजेपी पर जुबानी हमला

अपने संबोधन में शिवकुमार बेरिया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश भर में पीडीए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाने और मौजूदा सरकार की नीतियों को जनता के बीच रखने का आह्वान किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया।

बैठक में बिधूना के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पवन कटियार, अतहर खान भुट्टो, आलोक बाजपेई, मनोज यादव, बीरू कुशवाहा, सर्वेश सिंह नीरू, सूबा खां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन दीपू यादव ने किया।

Location : 
  • Kanpur Dehat

Published : 
  • 5 April 2026, 5:10 PM IST

Advertisement